Menu
blogid : 4052 postid : 30

मैं ऐसा देश चाहता हूँ |

vinay singh
vinay singh
  • 10 Posts
  • 12 Comments

मैं ऐसा भारत देश चाहता हूँ,
चहुँ ओर शांति -शांति का परिवेश चाहता हूँ |
कोई न मरे जाति- धरम पर
दिलों में हो प्रेम चरम पर
होली ईद मनाएं मिलकर
हिन्दू मुस्लिम सब हँस- हँस कर
अल्लाह के साथ विष्णु महेश चाहता हूँ
मस्जिद के रास्ते मंदिर में प्रवेश चाहता हूँ |
मैं ऐसा ……
जन जन में ईमान जगे
द्वेष राग कोसों दूर भगे
कर्त्तव्य निष्ठा में हों सबसे आगे
झुके नहीं चाहे कोई शीश ही मांगे |
हम मानव हैं मानवता का वेश चाहता हूँ ||
जियें मरें जनहित में ,इस भाव का श्री गणेश चाहता हूँ /
मैं ऐसा ………
मेहनत से छूं लें उच्च शिखर
करके मन संयमित बुद्धि प्रखर
होंगे ऊपर विश्व पटल पर
देकर सब सहयोग परस्पर ||
सत पथ पर हों सब न कोई ईष्या द्वेष चाहता हूँ /
जय हो भारत की ,कुछ नहीं कहना शेष चाहता हूँ |
मैं ऐसा भारत देश चाहता हूँ ……….. ,

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh